मां शारदे फाउंडेशन ठाणे द्वारा 5 से 6 फरवरी को सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन,भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दे कर हुआ माता का विसर्जन
मां शारदे फाउंडेशन ठाणे द्वारा 5 से 6 फरवरी को सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन,भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दे कर हुआ माता का विसर्जन

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां शारदे फाउंडेशन ठाणे द्वारा विद्या दायनी देवी सरस्वती माता की पूजा का आयोजन किया गया.
सरस्वती पूजा को उत्तर भारत में सबसे बड़ी पूजाओं में से एक माना जाता है।
देवी की मूर्ति की स्थापना का यह पहला वर्ष था, जिसमें हजारों भक्तों ने देवी के दर्शन किए और महाप्रसाद का आनंद लिया।
साथ ही विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
जिसमें राष्ट्रीय कवियों ने अपने कविताओं का पाठ किया,और भजन कीर्तन संध्या के साथ सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कई नेताओं और अभिनेताओं ने भी हिस्सा लिया और मां का आशीर्वाद लिया.
इनमें ठाणे महानगर पालिका के स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय भोईर, भाजपा नेता बलिराम भोईर, तन्मय भोइर, मत्स्यगंधा पवार और अन्य शामिल थे।
फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार झा, उपाध्यक्ष अमित सिंह, अजय सिंह, महासचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष मैत्रेय मीतू सिंह, कार्यकारी सदस्य: अभिषेक त्यागी, राजेश मौर्य, पुलस्त सिंह, मनोज झा, वेंकटेश पाई, सुजीत झा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया.
उपस्थित सभी बच्चों को मां के आशीर्वाद के रूप में नोटबुक और पेन दिए गए।
कार्यक्रम के मीडिया प्रायोजक: महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ,ठाणे वैभव, न्यूज मराठी बाना, डेमोक्रेटिक इंडिया न्यूज, ठाणे नागरिक , तरुण आव्हान , मी सुधारक, चौफेर वार्ता , बेधड़क ठाणे न्यूज थे।
ज्येष्ठ मार्गदर्शक मदन मोहन सिंह ने किया उपस्थित राष्ट्रिय कवियों का फूल माला पहनाकर किया सम्मान