जय माता दी कॉम्पलेक्स काल्हेर भिवंडी महिलाओं ने पुरे जोश और उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
जय माता दी कॉम्पलेक्स काल्हेर भिवंडी महिलाओं ने पुरे जोश और उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

ठाणे: जय माता दी कॉम्पलेक्स काल्हेर भिवंडी महिलाओं ने पुरे जोश और उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
जेएमडी काम्पलेक्स में दिखा महिला एकिकरण की मिशाल, एक शाम नारी शक्ति के नाम, इस कार्यक्रम की रुप रेखा नियोजन संचालन आयोजन पुरी तरह से महिलाओं ने ही किया,
जिसमें दिखा की महिलायें घर चलाने के साथ साथ समाज का निर्माण भी कर सकती हैं, कार्यक्रम में छोटी बच्चीयों से लेकर बर्जुगों ने भी भाग लिया,
कार्यक्रम में महिला परिश्रम एवं महिलाओं के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया, महिलाओं ने नृत्य, लावणी, गाना, संभाषण, कविता इत्यादि करके पुरे शाम को अपने नाम किया। महिला आयोजकों ने बताया की अगले वर्ष और धुम धाम से कार्यकम किया जाएगा।
नारी शक्ति को सलाम
नारी तुम स्वतंत्र हो, जीवन धन यंत्र हो। काल के कपाल पर, लिखा सुख मंत्र हो।
माता का मान हो, पिता का सम्मान हो। पति की इज्जत हो, रिश्तों की शान हो।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं …..