उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय का चयन अंतरराष्ट्रीय एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए 🇮🇳

उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय का चयन अंतरराष्ट्रीय एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए 🏆🇮🇳
देवरिया : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक श्री मनोज कुमार उपाध्याय, जो वर्तमान में कस्बा प्रभारी भटनी, थाना भटनी, जनपद देवरिया के रूप में कार्यरत हैं, का चयन आगामी 23वीं अंतरराष्ट्रीय एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हुआ है।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 5 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक चेन्नई (तमिलनाडु) स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
श्री उपाध्याय इसमें हैमर थ्रो (Hammer Throw) स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उनके चयन पर अपर महानिदेशक (ए.डी.जी.) मुथा अशोक जैन, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन, तथा समस्त पुलिस विभाग ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है और आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन व सफलता की शुभकामनाएँ दी हैं।
श्री मनोज कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह अवसर उनके लिए गर्व का विषय है और वे अपने खेल प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश पुलिस और भारत देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का संकल्प रखते हैं।
#UttarPradeshPolice #AsianMastersAthletics #HammerThrow #IndiaPride #DeoriaPolice #SportsSpirit



